1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. क्यू खेलों में फिर पंकज आडवाणी के नाम रहा साल 2017

क्यू खेलों में फिर पंकज आडवाणी के नाम रहा साल 2017

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 19, 2017 03:33 pm IST,  Updated : Dec 19, 2017 03:34 pm IST

पिछले एक दशक से बिलियडर्स और स्नूकर दोनों में कामयाबी की नयी कहानी लिख रहे 32 साल के आडवाणी ने बीते बरस भी अपेक्षाओं के अनुरूप खेल दिखाया। अब उनके नाम कुल 18 विश्व खिताब हो गए हैं।

पंकज आडवाणी- India TV Hindi
पंकज आडवाणी

नयी दिल्ली: भारतीय क्यू खेलों में साल 2017 भी पिछले कई सालों की तरह पंकज आडवाणी के ही नाम रहा। जिन्होंने अपने अनगिनत विश्व खिताबों की कड़ी में दो और खिताब जोड़ लिये। 

पिछले एक दशक से बिलियडर्स और स्नूकर दोनों में कामयाबी की नयी कहानी लिख रहे 32 साल के आडवाणी ने बीते बरस भी अपेक्षाओं के अनुरूप खेल दिखाया। अब उनके नाम कुल 18 विश्व खिताब हो गए हैं। 

जुलाई में आडवाणी की अगुवाई में भारत ए ने किरगीस्तान में एशियाई टीम स्नूकर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। विजेता टीम में आडवाणी, लक्ष्मण रावत और मलकीत सिंह थे जिन्होंने पाकिस्तान को फाइनल में 3- 0 से हराया।

यह पूछने पर कि पाकिस्तान को हराना कैसा लगा, आडवाणी ने कहा,‘‘हमारे लिये सभी प्रतिद्वंद्वी बराबर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ लोगों की अपेक्षायें और दबाव ज्यादा होता है। हम किसी भी टीम को हराकर खिताब जीतने के इरादे से उतरे थे।’’ 

आडवाणी बिलियडर्स और स्नूकर में राष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी हो गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल