1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. श्रीनगर हवाई अड्डा बंद होने के कारण रीयल कश्मीर के घरेलू मैच टले

श्रीनगर हवाई अड्डा बंद होने के कारण रीयल कश्मीर के घरेलू मैच टले

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 09, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 04:21 pm IST

खराब दृश्यता के कारण सोमवार को भी विमानों का परिचालन नहीं हुआ। एआईएफएफ ने कहा कि , ‘‘ दोनो मैच के लिए नये तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।"  

i league, Real Kashmir FC, I League, Football news- India TV Hindi
Real Kashmir home matches postponed due to Srinagar airport closure Image Source : @REALKASHMIRFC/TWITTER

दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा कि खराब मौसम के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित होने के कारण कश्मीर फुटबॉल क्लब के आईलीग के दो घरेलू मैच टाल दिये गये। घने कोहरे के कारण रविवार से श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान परिचालन प्रभावित है। एआईएफएफ की विज्ञप्ति में कहा गया,‘‘खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे से परिचालन नहीं हो पा रहा है जिस वजह से टीम के पहले दो घरेलू मैच को टाल दिया गया है। यह मुकाबले 12 दिसंबर को गोकुल्म केरल एफसी और 15 दिसंबर को चर्चिल ब्रदर्स एफसी के खिलाफ खेले जाने थे।’’

खराब दृश्यता के कारण सोमवार को भी विमानों का परिचालन नहीं हुआ। एआईएफएफ ने कहा कि , ‘‘ दोनो मैच के लिए नये तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।"

आईलीग के अपने पदार्पण सत्र में पिछले साल टीम तालिका में तीसरे पायदान पर रही थी। मौजूदा सत्र में उसने चार दिसंबर को ईस्ट बंगाल के खिलाफ 1-1 के ड्रा के साथ अपने अभियान को शुरू किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल