1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक: गगन नारंग और चैन सिंह फाइनल की दौड़ से बाहर

रियो ओलम्पिक: गगन नारंग और चैन सिंह फाइनल की दौड़ से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 14, 2016 09:38 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 09:38 pm IST

रियो डी जनेरियो: भारतीय निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों के नौवें दिन रविवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन 3 पोजिशन स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर

gagan narang- India TV Hindi
gagan narang

रियो डी जनेरियो: भारतीय निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों के नौवें दिन रविवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन 3 पोजिशन स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में निराशाजनक प्रदर्शन कर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। चैन सिंह ने 1169 का स्कोर किया और 23वें स्थान पर रहे, जबकि नारंग 1162 के स्कोर के साथ 33वां स्थान हासिल कर सके।

क्वालिफाइंग में उतरे 44 प्रतिस्पर्धियों में रूस के सर्जेई कामेंस्की ने विश्व रिकॉर्ड कायम किया और 1184 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। चैन सिंह ने नीलिंग स्टेज में (98,95,99,99) 391 का स्कोर किया, हालांकि प्रोन स्टेज में उन्होंने अच्छी वापसी की और (100,100,100,98) स्टेज का सर्वश्रेष्ठ 398 का स्कोर हासिल कर एक समय पांचवें स्थान पर पहुंच गए। लेकिन स्टैंडिंग स्टेज में उनका प्रदर्शन गिर गया और वह (95,94,96,95) सिर्फ 380 का स्कोर कर सके।

वहीं नारंग का नीलिंग स्टेज में प्रदर्शन खास नहीं रहा और वह (97,97,96,93) सिर्फ 383 का स्कोर कर सके। नारंग ने भी प्रोन स्टेज में वापसी की और (99,99,99,98) 395 का स्कोर कर उम्मीद जगाई, लेकिन स्टैंडिंग स्टेज में फिर से उन्हें निराश किया और (98,93,95,98) 384 का स्कोर ही कर सके।

इसके साथ ही रियो ओलम्पिक में भारतीय निशानेबाजी अभियान बिना किसी पदक के समाप्त हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल