1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एफ-1 में 8 साल बाद वापसी करेंगे रॉबर्ट कुबिका

एफ-1 में 8 साल बाद वापसी करेंगे रॉबर्ट कुबिका

 Reported By: IANS
 Published : Nov 22, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 08:25 pm IST

 पोलैंड के रेसर रॉबर्ट कुबिका आठ साल बाद अगले साल फॉर्मूला-1 रेस में वापसी करेंगे।

Robert Kubica- India TV Hindi
 पोलैंड के रेसर रॉबर्ट कुबिका आठ साल बाद अगले साल फॉर्मूला-1 रेस में वापसी करेंगे। Image Source : GETTY IMAGE

कराकोव। पोलैंड के रेसर रॉबर्ट कुबिका आठ साल बाद अगले साल फॉर्मूला-1 रेस में वापसी करेंगे। वह विलियम्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एक दुर्घटना में मौत से बाल-बाल बचे कुबिका अगले सीजन में ब्रिटेन के रेसर जॉर्ज रसेल के साझेदार होंगे। 

कुबिका ने कहा, "एक इंसान के नजरिए से देखा जाए, तो मैं इस बात को समझता हूं कि दुर्घटना के बाद मेरी वापसी की कहानी पर कोई विश्वास नहीं करेगा। मैं शायद अकेला हूं, जिसने कभी हार नहीं मानी।"

उन्होंने कहा, "हम सब जानते हैं कि यह एक ऐसी चीज है, जो हासिल करना संभव नहीं है। यह दर्शाता है कि कहीं न कहीं कुछ भी असंभव नहीं है।"

कुबिका साल 2011 में इटली की एक रैली में दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। उनका दायां हाथ सबसे अधिक प्रभावित हुआ था। एक समय तक उनका जीवन भी खतरे में था, लेकिन अपने रीहेब की लंबी प्रक्रिया को पूरा करते हुए आखिरकार उन्होंने इस खेल में वापसी कर ली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल