1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में आमने-सामने होंगे फेडरर और नडाल !

एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में आमने-सामने होंगे फेडरर और नडाल !

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2017 03:37 pm IST,  Updated : Nov 11, 2017 03:37 pm IST

राफेल नडाल और रोजर फेडरर के बीच 2017 सत्र के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भिड़ंत हो सकती है लेकिन आयोजकों को डर है कि स्पेन के धुरंधर की फिटनेस और उभरते हुए खिलाड़ी इसमें बाधा बन सकते है।

Roger Federer, Rafael Nadal- India TV Hindi
Roger Federer, Rafael Nadal

लंदन: राफेल नडाल और रोजर फेडरर के बीच 2017 सत्र के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भिड़ंत हो सकती है लेकिन आयोजकों को डर है कि स्पेन के धुरंधर की फिटनेस और उभरते हुए खिलाड़ी इसमें बाधा बन सकते है। दोनों महान खिलाड़ी लंदन में होने वाले टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय के तौर पर खेलेंगे क्योंकि दोनों ने दो ग्रैंडस्लैम जीते हैं व शीर्ष दो रैंकिंग पर काबिज हैं। वहीं नोवाक जोकोविच और एंडी मर्रे के लिये सत्र चोटों भरा रहा।

आठ टॉप खिलाड़ियों में 20 वर्षीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी मौजद हैं। लेकिन दुनिया के नंबर एक तथा इस वर्ष फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन जीतने वाले नडाल ने स्वीकार किया कि वह बेल्जियम के डेविड गोफिन के खिलाफ कल होने वाले शुरूआती मुकाबले से पहले शत प्रतिशत ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि वह खेलने के लिये पूरी तरह फिट होंगे।

नडाल ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं। अगर मुझे फिट होने का भरोसा नहीं होता तो मैं यहां नहीं होता। मैं हर दिन अच्छा अभ्यास कर रहा हूं और इसके लिये तैयारी कर रहा हूं। ’’वहीं फेडरर अपने सातवें टूर फाइनल्स खिताब की कोशिश में जुटे हैं, वह खुश हैं कि वह पिछले साल इसमें नहीं खेल पाने के बाद इस साल सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं। फेडरर ने कहा, ‘‘पिछले साल मैं यहां नहीं आ सका था इसलिये यहां दोबारा आना अच्छा है क्योंकि इस वर्ष मुझे फिर से रैंकिंग में पीछे से शुरूआत करनी पड़ी थी। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल