1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस: रोजर फेडरर ने स्विट्जरलैंड को होपमैन कप के फाइनल में पहुंचाया

टेनिस: रोजर फेडरर ने स्विट्जरलैंड को होपमैन कप के फाइनल में पहुंचाया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 04, 2019 08:58 am IST,  Updated : Jan 04, 2019 08:58 am IST

फेडरर ने ग्रीस के स्टोफानोस सिटसिपास को 7-6 (5), 7-6(4) से मात देकर अपनी टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। 

रोजर फेडरर - India TV Hindi
रोजर फेडरर  Image Source : AP

पर्थ: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने गुरुवार को मौजूदा विजेता स्विट्जरलैंड को होपमैन कप के फाइनल में पहुंचा दिया। फेडरर ने ग्रीस के स्टोफानोस सिटसिपास को 7-6 (5), 7-6(4) से मात देकर अपनी टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फेडरर ने यह मैच सिर्फ 93 मिनट में अपने नाम किया।

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट ने फेडरर के हवाले से लिखा है, "मेरे लिए यह अच्छे स्तर के खेल को बनाए रखना चुनौती है। मेरा खेल जिस स्तर पर है उससे मैं काफी खुश हूं। स्टेफन के खेल में मैंने जो देखा उससे मैं काफी प्रभावित हुआ।"

इससे पहले स्विट्जरलैंड ने ब्रिटेन को 3-0 और अमेरिका को 2-1 से हराया था। 

शनिवार को होने वाले फाइनल में स्विट्जरलैंड का सामना जर्मनी या ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल