1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फेडरर ने सिंगिग में आजमाया हाथ, विज्ञापन के लिए गाया बीटल्स क्लासिक सॉन्ग

फेडरर ने सिंगिग में आजमाया हाथ, विज्ञापन के लिए गाया बीटल्स क्लासिक सॉन्ग

 Reported By: IANS
 Published : Sep 18, 2020 12:40 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 12:40 pm IST

21 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने एक विज्ञापन के लिए एक बीटल्स क्लासिक गाना गाकर अपने फैन्स क आश्चर्यचकित कर दिया। 

फेडरर ने सिंगिग में...- India TV Hindi
फेडरर ने सिंगिग में आजमाया हाथ, विज्ञापन के लिए गाया बीटल्स क्लासिक सॉन्ग Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| 21 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने एक विज्ञापन के लिए एक बीटल्स क्लासिक गाना गाकर अपने फैन्स क आश्चर्यचकित कर दिया। फेडरर ने ज्यूरिक स्थित स्विस टेलीकॉम प्रोवाइडर सनराइज के लिए बीटल्स क्लासिक 'विद ए लिटिल हेल्प फ्रॉम माई फ्रेंड्स' गाया।

यह पहला मौका नहीं है जब स्विस स्टार ने कोई गाना रिकार्ड किया है। एटीपी टूर वेबसाइट के मुताबिक 39 साल के फेडरर ने 2017 में ग्रिगोर दिमित्रोव और टॉमी हास के साथ बीएनपी परिबास ओपन (इंडियन वेल्स) के दौरान बैकहैंड ब्वाएज का एक गाना गाया था।' 

IPL 2020 : मुंबई के खिलाफ पहले मैच में धोनी के पास होगा ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका

इन तीनों ने 1982 शिकागो हिट 'हार्ड टू से आई एम सॉरी' गाया था और इस दौरान हास के ससुर तथा विश्व के विख्यात प्रोड्यूसर तथा म्यूजिशियन डेविड फोस्टर प्यानो पर थे।

फेडरर घुटने की चोट के कारण 2020 में नहीं खेल रहे हैं। फेडरर ने कहा है कि वह 2021 में वापसी करेंगे और इस तरह 2020 उनके करियर का दूसरा ऐसा साल होगा, जब वह एक भी खिताब नहीं जी सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल