1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Video: होपमैन कप में रोजर फेडरर ने सेरेना विलियम्स को हराया

Video: होपमैन कप में रोजर फेडरर ने सेरेना विलियम्स को हराया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2019 12:19 pm IST,  Updated : Jan 02, 2019 12:19 pm IST

इस मुकाबले में फेडरर और बेलिंडा की जोड़ी ने सेरेना और टिफोए की जोड़ी को 4-2, 4-3 (5-3) से मात दी। 

 रोजर फेडरर ने सेरेना...- India TV Hindi
 रोजर फेडरर ने सेरेना विलियम्स को हराया

पर्थ: होपमैन कप टूर्नामेंट में टेनिस जगत के दो दिग्गजों स्विट्जरलैंड्स के स्टार रोजर फेडरर और अमेरिका की सेरेना विलियम्स का मुकाबला रोमांचक रहा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले में फेडरर ने पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 सेरेना को मात दी। दोनों पहली बार एक-दूसरे से भिड़े थे। होपमैन कप में स्विट्जरलैंड्स और अमेरिका के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें फेडरर ने बेलिंडा बेनकिक के साथ और सेरेना ने फ्रांसेस टिफोए के साथ मिलकर मिश्रित युगल वर्ग मैच में मुकाबला खेला। 

इस मुकाबले में फेडरर और बेलिंडा की जोड़ी ने सेरेना और टिफोए की जोड़ी को 4-2, 4-3 (5-3) से मात दी। इस मैच में स्विट्जरलैंड्स ने अमेरिका को 2-1 से हराया। 

मैच के बाद एक बयान में फेडरर ने कहा, "मैच शानदार था। मुझे सेरेना के खिलाफ खेलने में मजा आया। बेहद गर्व महसूस हुआ। वह एक बेहतरीन चैम्पियन हैं और आप देख सकते हैं कि वह अपने मैच पर किस प्रकार ध्यान केंद्रित रखती हैं। मुझे उनकी यह बात बेहद पसंद है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल