1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोजर फेडरर 2011 के बाद पहली बार मोंट्रियल टूर्नामेंट खेलेंगे

रोजर फेडरर 2011 के बाद पहली बार मोंट्रियल टूर्नामेंट खेलेंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2017 09:11 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 09:11 pm IST

स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बुधवार को सात से 13 अगस्त तक चलने वाले मोंट्रियल टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि कर दी है। वह इस टूर्नामेंट में 2011 के बाद से पहली बार कोर्ट में उतरेंगे।

Roger federer- India TV Hindi
Roger federer

मोंट्रियल: स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने बुधवार को सात से 13 अगस्त तक चलने वाले मोंट्रियल टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि कर दी है। वह इस टूर्नामेंट में 2011 के बाद से पहली बार कोर्ट में उतरेंगे। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, टूर्नामेंट के आयोजकों ने एक बयान में कहा कि 19 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता मोंट्रियल में 2011 के बाद से पहली बार खेलेंगे। फेडरर ने बयान में कहा, "मैं मोंट्रियल में वापसी करने को लेकर खुश हूं क्योंकि मैं काफी वर्षो से इस टूर्नामेंट में नही खेला हूं। 2017 का यह सत्र मेरे लिए काफी अच्छा रहा है और मैं एटीपी टूर टूर्नामेंट में वापसी के लिए तैयार हूं।"

फेडरर ने इस साल दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था और फिर कुछ दिनों पहले विंबलडन का खिताब जीता था। इसके अलावा वह इस साल इंडियन वेल्स, मियामी ओपन का खिताब जीत चुके हैं। टूर्नामेंट के निदेशक ने बयान में कहा, "हम जाहिर सी बात है कि रोजर फेडरर की वापसी का ऐलान करते हुए खुश हैं।" फेडरर इस टूर्नामेंट को 2004 और 2006 में जीत चुके हैं। अब उनकी नजरें अपने तीसरे खिताब पर होंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल