1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (टेनिस): पुरुष युगल के सेमीफाइनल में बोपन्ना-शरण

एशियाई खेल (टेनिस): पुरुष युगल के सेमीफाइनल में बोपन्ना-शरण

 Reported By: IANS
 Published : Aug 22, 2018 03:49 pm IST,  Updated : Aug 22, 2018 03:49 pm IST

बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मैच में एक घंटे और 16 मिनट तक चले मुकाबले में ताइवान की चेनपेंग सी और हुआ सुंग यांग के खिलाफ 6-3, 5-7, 10-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

- India TV Hindi
रोहन बोपन्ना

जकार्ता: भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने बुधवार को 18वें एशियाई खेलों में टेनिस की पुरुष युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही भारतीय जोड़ी ने अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है। 

बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मैच में एक घंटे और 16 मिनट तक चले मुकाबले में ताइवान की चेनपेंग सी और हुआ सुंग यांग के खिलाफ 6-3, 5-7, 10-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

पहले सेट में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरे सेट में ताइवान की जोड़ी ने वापसी की। ऐसे में टाई ब्रेकर सेट में भारतीय जोड़ी ने बाजी मरकर अंतिम-4 में कदम रख लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल