1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना को हराने के लिए वेंटिलेटर्स दान करेंगे रोनाल्डो

कोरोना को हराने के लिए वेंटिलेटर्स दान करेंगे रोनाल्डो

 Reported By: IANS
 Published : Mar 29, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 01:48 pm IST

पुर्तगाल के स्वास्थ्य निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के अब तक 902 मामले सामने आ चुके हैं जबकि करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

Cristiano Ronaldo will donate ventilators to defeat Corona- India TV Hindi
Cristiano Ronaldo will donate ventilators to defeat Corona Image Source : GETTY IMAGES

लिस्बन। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके मैनेजर जॉर्ज मेंडिस कोरोनावायरस की लड़ाई में अपना योगदान देने के लिए मेडीरा स्वास्थ्य विभाग को पांच वेंटिलेटर्स दान करेंगे। लुसा समचार एजेंसी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेडीरा स्वास्थ्य विभाग को कोविड-19 से लड़ने के लिए उपकरण दान प्राप्त होगा। ये दान मेडीरन फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बिजनेसमैन जॉर्ज मेंडिस की ओर से मुहैया कराया जाएगा। वे पांच वेंटिलेर्स मुहैया कराएंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये पांच वेंटिलेटर्स मिलने से स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 99 वेंटिलेटर्स हो जाएंगे।

पुर्तगाल के स्वास्थ्य निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के अब तक 902 मामले सामने आ चुके हैं जबकि करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल