बाकू: मर्सिडीज टीम के जर्मन चालक निको रोसबर्ग ने रविवार को बाकू सर्किट पर आयोजित यूरोपीयन ग्रां प्री रेस अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ रोसबर्ग ने फार्मुला-1 चालकों की सूची में अपनी स्थिति मजबूत की है।
फेरारी के चालक सबास्टियन वेटल (जर्मनी) दूसरे स्थान पर रहे जबकि फोर्स इंडिया के मेक्सिकन चालक सर्गियो पेरेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
रोसबर्ग के साथी चालक ब्रिटेन के लुइस हेमिल्टन को पांचवां स्थान मिला।
रोसबर्ग ने पोल पोजीशन से रेस की शुरुआत की थी और अब तक वह 19 फार्मुला-1 खिताब जीत चुके हैं।
फेरारी के फिनिश चालक किमी राइकोनेन को चौथा स्थान मिला।
रोसबर्ग के चालकों की सूची 4 में 141 अंक हो गए हैं जबकि हेमिल्टन 117 अंकों के साथ दूसरे और वेटल 96 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।