1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रॉय कृष्णा ने ATK के साथ अगले साल तक बढ़ाया अपना कॉन्ट्रेक्ट

रॉय कृष्णा ने ATK के साथ अगले साल तक बढ़ाया अपना कॉन्ट्रेक्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2020 05:29 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 05:29 pm IST

फिजी के स्टार स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने इंडियन सुपर लीग के आगामी सातवें चरण से पहले टीम एटीके साथ अपना अनुबंध शुक्रवार को अगले साल तक के लिये बढ़ा लिया।

रॉय कृष्णा ने ATK के साथ...- India TV Hindi
रॉय कृष्णा ने ATK के साथ अगले साल तक बढ़ाया अपना कॉन्ट्रेक्ट Image Source : ISL

नई दिल्ली। फिजी के स्टार स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने इंडियन सुपर लीग के आगामी सातवें चरण से पहले टीम एटीके साथ अपना अनुबंध शुक्रवार को अगले साल तक के लिये बढ़ा लिया। मौजूदा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चैम्पियन टीम आई लीग विजेता क्लब के साथ विलय के बाद अब आगामी सत्र से एटीके-मोहन बागान के नाम से खेलेगी।

आईएसएल 2019-20 चरण में 32 साल का यह खिलाड़ी शानदार फार्म में था, उसने एटीके के लिये 15 गोल दागे थे जबकि छह गोल करने में मदद की थी। इससे टीम अपना तीसरा लीग खिताब जीतने में सफल रही थी।

कृष्णा ने अनुबंध बढ़ाने के बारे में कहा, ‘‘मैं अपने क्लब के साथ फिर से अनुबंध बढ़ाकर खुश हूं। 2019-20 हीरो आईएसएल में खिताब जीतकर सफल सत्र के बाद सवाल ही नहीं उठता था कि मैं चैम्पियन टीम के साथ नहीं रहूंगा।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल