1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं बेलारूस की एरिना सबालेंका

यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं बेलारूस की एरिना सबालेंका

 Reported By: IANS
 Published : Sep 08, 2021 02:05 pm IST,  Updated : Sep 08, 2021 02:05 pm IST

बेलारूस की एरिना सबालेंका ने आठवीं सीड चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजकिकोवा को हराकर वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

यूएस ओपन के सेमीफाइनल...- India TV Hindi
यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं बेलारूस की एरिना सबालेंका Image Source : GETTY

न्यूयॉर्क| बेलारूस की एरिना सबालेंका ने आठवीं सीड चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजकिकोवा को हराकर यहां चल रहे वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विश्व की नंबर-2 सबालेंका ने क्रेजकिकोवा को आर्थर एशे स्टेडियम में हुए मुकाबले में 6-1, 6-4 से हराया। सबालेंका ने इससे पहले विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने अब इस साल फ्रेंच ओपन चैंपियन क्रेजजिकोवा को हराकर दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

दोनों खिलाड़ियों ने 42 टूर लेवल मुकाबले जीते हैं लेकिन इस जीत के साथ सबालेंका 43 मुकाबलों में जीत के साथ ही लीड कर रही हैं। सबालेंका ने कहा, "दूसरा बड़ा सेमीफाइनल है और उम्मीद है कि मैं इसे जारी रखूंगी। मुझे खुद पर गर्व हो रहा है और टीम पर भी जिन्होंने हमेशा मेहनत की है। ये हमेशा उन विभाग को देखते हैं जहां मुझे सुधार करना चाहिए।"

सेमीफाइनल में सबालेंका सामना कनाडा की लिहलाह फर्नाडेज से होगा। सबालेंका और फर्नाडेज के बीच पहली बार मुकाबला होगा। विश्व रैंकिंग में 73वें स्थान पर मौजूद फर्नाडेज ने पांचवीं सीड एलिना स्वितोलीना को तीन सेटों के टाईब्रेक में हराया। इससे पहले, फर्नाडेज ने यूएस ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका और एंजेलिक केरबेर को भी हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल