1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: सायना मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, जयराम बाहर

बैडमिंटन: सायना मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में, जयराम बाहर

 Written By: IANS
 Published : Jan 20, 2017 05:47 pm IST,  Updated : Jan 20, 2017 05:47 pm IST

भारत की टॉप महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रां प्री के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Saina Nehwal | Getty Images- India TV Hindi
Saina Nehwal | Getty Images

सुबी: भारत की टॉप महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मलेशिया मास्टर्स गोल्डन ग्रां प्री के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सायना ने शुक्रवार को क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की फितरानी फितरानी को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सायना ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी को 21-15, 21-14 से मात दी। यह मुकाबला 40 मिनट तक चला। दोनों गेमों में फितरानी ने शुरुआत में सायना को अच्छी टक्कर दी लेकिन अंत में वह सायना के आक्रामक खेल के आगे पस्त हो गईं। सायना सेमीफाइनल में हांगकांग की यिप पुई यिन से भिड़ेंगी जिन्होंने एक अन्य क्वॉर्टर फाइनल में मलेशिया की यिंग ली ली को मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। अजय जयराम को क्वॉर्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंडोनेशिया के एंथोनो सिनिसुका गिनटिंग ने 21-13, 21-8 से मात दी। यह मुकाबला 28 मिनट तक चला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल