1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साइना का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, अब हांगकांग ओपन के पहले दौर से हुई बाहर

साइना का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, अब हांगकांग ओपन के पहले दौर से हुई बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2019 09:45 am IST,  Updated : Nov 13, 2019 11:31 am IST

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का खराब प्रदर्शन जारी है। साइना बुधवार को हांगकांग ओपन सुपर 500 के पहले दौर से ही बाहर हो गई हैं।

SAINA NEHWAL- India TV Hindi
साइना का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, अब हांगकांग ओपन के पहले दौर से हुई बाहर Image Source : TWITTER PHOTO

 

हांगकांग। भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का खराब प्रदर्शन बुधवार को यहां हांगकांग ओपन में भी जारी रहा और वह पहले दौर के मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चीन की चाई यान यान ने वर्ल्ड नंबर-9 सायना को चार लाख डॉलर की ईनामी राशि वाले टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के पहले दौर में सीधे गेमों में 21-13, 22-20 से मात दी।

सायना फिलहाल, अपने करियर के बेहद खराब दौर से गुजर रही है। उन्हें पिछले छह में से पांच टूर्नामेंट के पहले दौर में ही हार झेलनी पड़ी है। चीन की खिलाड़ी ने सायना के खिलाफ पहले दौर का मुकाबला जीतने के लिए केवल 30 मिनट का समय लिया।

पहले गेम में चीनी खिलाड़ी शुरू से ही हावी नजर आई और आसानी से जीत दर्ज करते हुए मुकाबले में बढ़त बना ली। सायना ने दूसरे दौर में आसानी से हार नहीं मानी। चीनी खिलाड़ी के 18-14 से आगे होने के बाद भी सायना ने अगले पांच अंक अपने नाम किए। हालांकि, अंतिम क्षणों में वह संयम नहीं रख सकीं और हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल