1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सायना नेहवाल ने अपनी बायोपिक पर परिणीति चोपड़ा को दी शुभकामनाएं

सायना नेहवाल ने अपनी बायोपिक पर परिणीति चोपड़ा को दी शुभकामनाएं

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2019 05:43 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 05:43 pm IST

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने जीवन पर बन रही फिल्म में अपना किरदार निभाने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

परीणीति चोपड़ा और साइना नेहवाल- India TV Hindi
परीणीति चोपड़ा और साइना नेहवाल Image Source :

मुम्बई। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने अपने जीवन पर बन रही फिल्म में अपना किरदार निभाने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को उनके इस नए प्रोजेक्ट के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। नेहवाल ने ट्वीट में लिखा, "इस साझा यात्रा का बेसब्री से इंतजार है। सायना नेहवाल बायोपिक के लिए मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"

इस पोस्ट के साथ सायना ने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें परिणीति ने शटल कॉक पकड़ा हुआ है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार कर रहे हैं और इसकी शूटिंग 11 अक्टूबर से शुरू होगी।

पहले इस भूमिका में श्रृद्धा कपूर दिखने वाली थीं। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल