1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साजन प्रकाश ने रचा इतिहास, ओलंपिक ए कट में प्रवेश करने वाले बने पहले भारतीय

साजन प्रकाश ने रचा इतिहास, ओलंपिक ए कट में प्रवेश करने वाले बने पहले भारतीय

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2021 09:06 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 09:06 pm IST

साजन प्रकाश ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए है।

साजन प्रकाश ने रचा...- India TV Hindi
साजन प्रकाश ने रचा इतिहास, ओलंपिक ए कट में प्रवेश करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : INSTAGRAM/SAJANPRAKASH

नई दिल्ली। साजन प्रकाश ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइम पार करने वाले पहले भारतीय तैराक बन गए जिन्होंने रोम में सेट्टे कोल्ली ट्रॉफी में पुरूषों के 200 मीटर बटरफ्लाय वर्ग में एक मिनट 56 .38 सेकंड का समय निकाला।

रियो ओलंपिक 2016 खेल चुके साजन तोक्यो ओलंपिक ‘ए ’ स्टैंडर्ड में प्रवेश में 0.1 सेकंड से कामयाब रहे। तोक्यो ओलंपिक ए स्टैंडर्ड एक मिनट 56 .48 सेकंड है। केरल के इस तैराक ने पिछले सप्ताह बेलग्रेड ट्रॉफी तैराकी प्रतियोगिता में एक मिनट 56 .96 सेकंड का समय निकाला था । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल