1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. संदीप, राहुल, प्रियंका ने वर्ल्ड एथलेटिक्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया

संदीप, राहुल, प्रियंका ने वर्ल्ड एथलेटिक्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया

 Reported By: IANS
 Published : Feb 13, 2021 09:45 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 09:45 pm IST

भारत के रेस वॉकर्स संदीप कुमार, राहुल कुमार और प्रियंका गोस्वामी अगले साल होने वाले ऑरेगॉन वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 20 किमी इवेंट का कोटा हासिल करने में सफल रहे हैं। 

संदीप, राहुल, प्रियंका...- India TV Hindi
संदीप, राहुल, प्रियंका ने वर्ल्ड एथलेटिक्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारत के रेस वॉकर्स संदीप कुमार, राहुल कुमार और प्रियंका गोस्वामी अगले साल 15 से 24 जुलाई तक होने वाले ऑरेगॉन वल्र्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 20 किमी इवेंट का कोटा हासिल करने में सफल रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि इस इवेंट के लिए भारतीय एथलीटों ने क्वालीफाई किया है। तीनों ने शनिवार को रांची में आयोजित आठवीं नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के 20 किमी इवेंट जीतने के साथ विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इस जीत ने उन्हें 2021 टोक्यो ओलंपिक खेलों का कोटा भी जीतने में मदद की।

वर्ल्ड एथलेटिक्स 20 किमी रेस वॉक के लिए 18 महीने का क्वालीफिकेशन विंडो 27 दिसंबर को खुला और 26 जून, 2022 को बंद होगा। चूंकि ओरेगन वल्र्ड चैंपियनशिप में 50 किमी के बजाय पुरुषों और महिलाओं के लिए 35 किमी दौड़ का आयोजन होगा, इसलिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया रांची में रविवार को 35 किमी की रेस आयोजित कर रहा है।

Watch : लगातार 25वीं पारी में भी पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक, आंकड़े ऐसे जिसे जानकर होगी हैरानी

ओलंपियन मनीष सिंह रावत इस इवेंट को जीतने के लिए दावेदार माने जा रहे हैं। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 35 किमी दौड़ के लिए क्वालिफिकेशन पीरियड 30 नवंबर को खोली गई और अगले साल 29 मई को समाप्त होगी। यद्यपि पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 60 स्थान उपलब्ध हैं, लेकिन पुरुषों के लिए दो घंटे 33 मिनट और महिलाओं के लिए दो घंटे 54 मिनट का क्वालीफिकेशन टाइम भी है।

यह संदीप और प्रियंका दोनों के लिए दोहरी खुशी थी, क्योंकि उन्होंने शनिवार सुबह रांची में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पहले, संदीप, राहुल और प्रियंका ने 20 किमी इवेंट में जीत हासिल करते हुए 2021 टोक्यो ओलंपिक खेलों का कोटा हासिल कर लिया। प्रियंका के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है क्योंकि उन्होंने मौजूदा सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

स्वर्ण जीतने के क्रम में 34 वर्षीय संदीप ने एक घंटे 20 मिनट और 16 सेकेंड में रेस पूरी की और ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइम क्रैक किया। 34 साल के राहुल ने भी ओलंपिक क्वालीफिकेशन के समय को बेहतर किया और रजत पदक हासिल करने के लिए 1.20.26 घंटा में फिनिश लाइन को पार किया और टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए बर्थ बुक करने वाले दूसरे पुरुष एथलीट बन गए। टोक्यो के लिए क्वालीफाईंग टाइम 1.21 घंटा निर्धारित है।

Watch : लगातार 25वीं पारी में भी पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक, आंकड़े ऐसे जिसे जानकर होगी हैरानी

प्रियंका के लिए भी यह एक यादगार दिन बन गया। उत्तर प्रदेश की इस 24 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय एथलीट ने एक घंटे 28 मिनट 45 सेकेंड के समय के साथ फिनिश लाइन को पार किया, जो महिलाओं के लिए निर्धारित 1.31 घंटे के ओलंपिक योग्यता समय से बेहतर था। यह उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और 1. 29.54 घंटे का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था, जो पिछले साल राजस्थान के भावना जाट द्वारा बनाया गया था।

भवाना ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। शनिवार को ओलंपिक कोटा स्थान जीतने वाले तीन व्यक्तिगत एथलीटों के साथ, रेस वॉकिंग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीयों की संख्या 5 हो गई है।

2019 में, ओलंपियन केटी इरफान (20 किमी), जापान के नोमी में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप के माध्यम से ओलंपिक योग्यता समय हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल