1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (कुश्ती) : पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में संदीप तोमर

एशियाई खेल (कुश्ती) : पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में संदीप तोमर

 Reported By: IANS
 Published : Aug 19, 2018 01:36 pm IST,  Updated : Aug 19, 2018 01:36 pm IST

संदीप ने प्री-क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान के पहलवान रुस्तम नाजारोव को 12-8 से मात दी। 

संदीप तोमर - India TV Hindi
संदीप तोमर 

जकार्ता: भारतीय पहलवान संदीप तोमर ने अच्छी शुरुआत करते हुए रविवार को जारी 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की 57 किलोग्राम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। संदीप ने प्री-क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान के पहलवान रुस्तम नाजारोव को 12-8 से मात दी। 

संदीप ने अच्छी शुरुआत करते हुए तीन बार तुर्कमेनिस्तान के पहलवान रुस्तम को तीन बार टैकल करते हुए छह अंक बटोरे, लेकिन रुस्तम ने भी अंतिम मिनट में अच्छी वापसी कर चार अंक लेकर भारतीय पहलवान को बराबरी की टक्कर दी। 

इसके बाद दूसरे राउंड में दोनों पहलवानों के अंक 8-8 से बराबरी पर थे। यहां संदीप ने अच्छा दांव खेलते हुए दो अंक लेकर बढ़त 10-8 कर ली। 

संदीप ने तुर्कमेनिस्तान के पहलवान को वापसी का मौका नहीं दिया और अंत में 12-8 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कि या।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल