1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-स्ट्राइकोवा अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल में

सानिया-स्ट्राइकोवा अमेरिकी ओपन के क्वार्टरफाइनल में

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2016 01:11 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 01:11 pm IST

न्यूयार्क: सानिया मिर्जा और बारबारा स्ट्राइकोवा ने यहां निकोल गिब्स और नाओ हिबिनो की जोड़ी को शिकस्त देकर अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम के महिला युगल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। भारत और चेक गणराज्य की जोड़ी ने

sania mirza, barbora strycova- India TV Hindi
sania mirza, barbora strycova

न्यूयार्क: सानिया मिर्जा और बारबारा स्ट्राइकोवा ने यहां निकोल गिब्स और नाओ हिबिनो की जोड़ी को शिकस्त देकर अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम के महिला युगल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। भारत और चेक गणराज्य की जोड़ी ने कल यहां खेले गये तीसरे राउंड के मैच में अमेरिकी-जापानी जोड़ी को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी। अब इस सातवीं वरीय जोड़ी का सामना आज खेले जाने वाले क्वार्टरफाइनल में कैरोलिना गार्सिया और क्रिस्टिना मलाडेनोविच की शीर्ष वरीय फ्रांसिसी जोड़ी से होगा।

टूर्नामेंट में सिर्फ सानिया ही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी बची है क्योंकि रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस अपने अपने मिश्रित युगल जोड़ीदारों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। गत चैम्पियन पेस और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस दूसरे राउंड में कोको वांदेवेघे और राजीव राम की अमेरिका की सातवीं वरीय जोड़ी से हारकर बाहर हो गयी थी। कल बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार गैब्रिएला दाब्रोवस्की ने मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल में चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें कनाडा के रोबर्ट फराह और जर्मनी के अन्ना लेना ग्रोएनफील्ड से 6-1 2-6 8-10 से पराजय का मुंह देखना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल