1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोम मास्टर्स के फाइनल में पहुंची सानिया-हिंगिस की जोड़ी

रोम मास्टर्स के फाइनल में पहुंची सानिया-हिंगिस की जोड़ी

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 07:22 pm IST,  Updated : May 16, 2015 07:22 pm IST

रोम: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ शनिवार को रोम मास्टर्स को महिला युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सानिया-हिंगिस की

रोम मास्टर्स के फाइनल...- India TV Hindi
रोम मास्टर्स के फाइनल में पहुंची सानिया-हिंगिस की जोड़ी

रोम: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ शनिवार को रोम मास्टर्स को महिला युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस की कैरोलीन गार्सिया और स्लोवेनिया की कैटरीन स्रेबोत्निक को जोड़ी को 6-2, 7-6(5) से हरा दिया।

सानिया-हिंगिस अब हंगरी की टिमीया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक की जोड़ी से खिताबी मैच खेलेंगी।

शनिवार को ही हुए महिला युगल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में बाबोस-म्लादेनोविक की जोड़ी ने एला कुद्रायाव्तसेवा और एनस्तासिया पावल्यूचेंकोवा की रूसी जोड़ी को सीधे सेटो में 6-2, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल