1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिनसिनाटी मास्टर्स से बाहर हुए सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना

सिनसिनाटी मास्टर्स से बाहर हुए सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Aug 19, 2017 07:28 pm IST

भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा को सिनसिनाटी मास्टर्स टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

Sania Mirza | Getty Images- India TV Hindi
Sania Mirza | Getty Images

सिनसिनाटी: भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा को सिनसिनाटी मास्टर्स टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को अपने-अपने वर्ग के युगल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुष और महिला युगल वर्ग में क्रमश: क्वॉर्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच हार कर बाहर हो गए।

सातवीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिज को दूसरी वरीयता प्राप्त पोलैंड के लुकास्ज कुबोत और मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने एक कड़े मुकाबले में हराया। एक घंटे और 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में बोपन्ना और डोडिज को 1-6, 7-6, 7-10 से हार का सामना करना पड़ा।

WTA टूर्नामेंट में महिला युगल मुकाबले में सानिया मिर्जा और चीन की शुआइ पेंग की जोड़ी सेमीफाइनल में ताइवान की सी सू-वेई और रोमानिया की मोनिका निसुलेस्कु हार गई। एक घंटे 33 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया और पेंग सीधे सेटों में 4-6, 6-7 से हार कर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल