1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-स्ट्रायकोवा ने जीता पैन पेसिफिक महिला युगल खिताब

सानिया-स्ट्रायकोवा ने जीता पैन पेसिफिक महिला युगल खिताब

 Written By: IANS
 Published : Sep 24, 2016 07:02 pm IST,  Updated : Sep 24, 2016 07:02 pm IST

भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी चेक गणराज्य की जोड़ीदार बारबरा स्ट्रायकोवा के साथ शनिवार को पैन पेसिफिक महिला युगल का खिताब अपने नाम कर लिया।

Sania Mirza-Barbora Strycova | Photo: AP- India TV Hindi
Sania Mirza-Barbora Strycova | Photo: AP

टोक्यो: भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी चेक गणराज्य की जोड़ीदार बारबरा स्ट्रायकोवा के साथ शनिवार को पैन पेसिफिक महिला युगल का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जोड़ी ने फाइनल में चीन की चेन लियांग और झाउजुआन यांग को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला सिर्फ 51 मिनट ही चल पाया और सानिया ने अपनी जोड़ीदार के साथ मिलकर प्रतिद्वंदियों को बेहद ही आसानी से धूल चटा दी।

Sania Mirza-Barbora Strycova | Photo: AP
Sania Mirza-Barbora Strycova | Photo: AP

सानिया मिर्जा और बारबरा स्ट्रायकोवा (फोटो: AP)

सानिया-स्ट्रायकोवा ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में गैरवरीय जोड़ी कानाडा की गेब्रियाल डाब्रोवस्की और स्पेन की मारिया जोस मार्टिना सांचेज को 4-6, 6-3, 10-5 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में सानिया-स्ट्रायकोवा ने अच्छी शुरुआत की और आसानी से पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी सानिया और स्ट्रायकोवा को कोई खास परेशानी नहीं हुई। चीनी जोड़ी ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन सानिया-स्ट्रायकोवा ने उनकी हर कोशिश को नाकामयाब कर दिया।

Sania Mirza | Photo: AP
Sania Mirza | Photo: AP

सानिया मिर्जा। (फोटो: AP)

सानिया मिर्जा इस समय जबर्दस्ता फॉर्म में हैं और अपने जोड़ीदारों के साथ मिलकर एक के बाद एक खिताबों पर कब्जा जमाती जा रही हैं। यह सानिया का 40वां युगल खिताब है जिसमें से 18 खिताब उन्हें 2015 की शुरुआत से हासिल हुए हैं। वह इससे पहले दो बार यह खिताब जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ जीत चुकी हैं। इससे पहले सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी ने सिनसिनाटी ओपन पर भी कब्जा जामया था जहां उन्होंने सानिया की पूर्व जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस और कोको वांडेवेघे की जोड़ी को 7-5, 6-4 से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल