1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मां बनने के बाद सानिया का शानदार कमबैक, होबार्ट इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में बनाई जगह

मां बनने के बाद सानिया का शानदार कमबैक, होबार्ट इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2020 11:26 am IST,  Updated : Jan 16, 2020 11:27 am IST

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शानदार वापसी करते हुए गुरुवार को यूक्रेनी जोड़ीदार नादिया किचेनोक के साथ मिलकर होबार्ट इंटरनेशनल के महिला युगल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

मां बनने के बाद सानिया...- India TV Hindi
मां बनने के बाद सानिया का शानदार कमबैक, होबार्ट इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने शानदार वापसी करते हुए गुरुवार को यूक्रेनी जोड़ीदार नादिया किचेनोक के साथ मिलकर होबार्ट इंटरनेशनल के महिला युगल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सानिया और किचेनोक ने एक घंटे और 24 मिनट तक चले मुकाबले में वानिया किंग और क्रिस्टीना मैकहेल की अमेरिकी जोड़ी को 6-2, 4-6, 10-4 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडो-यूक्रेनी जोड़ी का मुकाबला अब स्लोवेनियाई-चेक जोड़ी तामारा जिदानसेक और मैरी बुज़कोवा से होगा।

33 वर्षीय सानिया दो साल बाद डब्ल्यूटीए सर्किट में वापसी कर रही हैं। इस दो साल के ब्रेक के दौरान सानिया ने अपने बेटे इज़हान को जन्म दिया था। मां बनन से पहले उन्हें चोट से भी जूझना पड़ा था सानिया ने आखिरी बार अक्टूबर 2017 में चाइना ओपन में खेला था।

भारतीय टेनिस स्टार सानिया युगल में पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी रह चुकी हैं और उनके नाम छह ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। उन्होंने 2013 में एकल टेनिस को अलविदा कह दिया था। साल 2007 में डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में वह 27वें स्थान तक पहुंची थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल