1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया मिर्ज़ा विंबलडन चैंपियंस ट्रॉफ़ी के दूसरे दौर में

सानिया मिर्ज़ा विंबलडन चैंपियंस ट्रॉफ़ी के दूसरे दौर में

 Written By: IANS
 Published : Jul 07, 2017 12:33 pm IST,  Updated : Jul 07, 2017 12:33 pm IST

भारत की अग्रणी महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा गुरुवार को यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गईं।

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza

लंदन: भारत की अग्रणी महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा गुरुवार को यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गईं। सानिया ने अपनी बेल्जियाई जोड़ीदार क्रीस्टीन फ्लिपकिंस के साथ जापान की नाओमी ओसाका और चीन की शुआई झांग को पराजित किया।

सानिया और क्रीस्टीन ने यह मैच एक घंटे 12 मिनट में 6-4, 6-3 से जीता। 

पुरुष युगल में भारत के पूरब राजा और द्विज शरण भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। द्विज और पूरब ने ब्रिटेन के केल एडमंड्स और पुर्तगाल के जोआओ सौसा को 7-6(2), 3-6, 6-4, 7-6(8) से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल