1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चार साल बाद टेनिस कोर्ट में लौटी सानिया मिर्जा, इस टूर्नामेंट से होगी वापसी

चार साल बाद टेनिस कोर्ट में लौटी सानिया मिर्जा, इस टूर्नामेंट से होगी वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Dec 25, 2019 06:37 am IST,  Updated : Dec 25, 2019 06:37 am IST

अंकिता भांबरी को टीम का कोच चुना गया है जबकि पूर्व डेविस कप खिलाड़ी विशाल उप्पल टीम का नेतृत्व करेंगे।

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| अनुभवी महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को पांच सदस्यीय भारतीय फेड कप टीम में शामिल किया गया है। सानिया की ब्रेक के बाद पहली बार टेनिस में वापसी हुई है। पांच सदस्यीय भारतीय फेड कप टीम में सानिया के अलावा देश की शीर्ष एकल खिलाड़ी अंकिता रैना, रिया भाटिया (379), रुतुराज भोसले (466) और कर्मन कौर थांडी (568) भी शामिल हैं।

अंकिता भांबरी को टीम का कोच चुना गया है जबकि पूर्व डेविस कप खिलाड़ी विशाल उप्पल टीम का नेतृत्व करेंगे। सौजन्या बावेसटी बतौर रिजर्व खिलाड़ी टीम में रहेंगी।

सानिया ने 2017 में टेनिस से ब्रेक ले लिया था। वह फेड कप में पिछली बार 2016 में खेली थी। सानिया अब यूकेन की नादिया किचेनोक के साथ मिलकर होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल