1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ चौधरी ने हासिल किया गोल्ड मेडल

10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ चौधरी ने हासिल किया गोल्ड मेडल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 05, 2020 06:25 am IST,  Updated : Jan 05, 2020 06:25 am IST

सौरभ चौधरी ने शनिवार को भोपाल में खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप की पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

Saurabh Chaudhary- India TV Hindi
Saurabh Chaudhary Image Source : TWITTER

भोपाल| शीर्ष निशानेबाज सौरभ चौधरी ने शनिवार को भोपाल में खेली जा रही 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप की पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

उत्तर प्रदेश के 17 साल के निशानेबाज ने 246.4 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिये पदक के दावेदारों में शुमार किया जा रहा है।​ उन्होंने हाल में अपने पूर्व विश्व रिकार्ड स्कोर से महज 0.1 अंक से कम का स्कोर बनाया। 

दूसरे स्थान पर 243.9 के स्कोर से सरबजोत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि दुनिया के दूसरे नंबर के अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अभिषेक और सरबजोत ने हरियाणा के लिये मिलकर टीम स्वर्ण पदक जीता। सरबजोत ने जूनियर पुरूष स्वर्ण भी अपने नाम किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल