रियो डि जिनेरियो: रियो ओलंपिक के पांचवें दिन भारत का कार्यक्रम। दस अगस्त का कार्यक्रम (सभी भारतीय समयानुसार)
तीरंदाजी:
महिलाओं की व्यक्तिगत ऐलिमिनेशन का पहला दौर- लॉरेंस बाल्डौफ (ऑस्ट्रिया) बनाम बॉम्बयाला देवी लैशराम-- शाम छह बजकर नौ मिनट
दीपिका कुमारी बनाम क्रिस्टीन (जॉर्जिया)-- रात एक बजकर 27 मिनट
मुक्केबाजी:
पुरूष लाइट वेल्टर (64 किग्रा) मनोज कुमार बनाम एवलडैस पेट्रौसकास (लिथुआनिया)-- रात तीन बजे
हॉकी:
महिला पूल बी मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- शाम सात बजकर 30 मिनट
जूडो:
अवतार सिंह बनाम मिसेंगा पी (शरणार्थी ओलंपिक टीम)-- शाम छह बजकर 30 मिनट
निशानेबाजी:
50 मीटर पिस्टल पुरूष क्वालीफिकेशन, प्रकाश नन्जप्पा, जीतू राय -- शाम पांच बजकर 30 मिनट।