1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (एथलेटिक्स): चक्का फेंक स्पर्धा में सीमा पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज

एशियाई खेल (एथलेटिक्स): चक्का फेंक स्पर्धा में सीमा पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2018 08:33 pm IST,  Updated : Aug 30, 2018 08:33 pm IST

35 साल की सीमा ने जीबीके मेन स्टेडियम में फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया।

सीमा पूनिया- India TV Hindi
सीमा पूनिया

जकार्ता: गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारत की अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पूनिया ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। 35 साल की सीमा ने जीबीके मेन स्टेडियम में फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया। सीमा ने अपने पहले प्रयास में 58.51 मीटर की दूरी फेंकी, लेकिन दूसरा प्रयास में उनका फाउल रहा। चौथे प्रयास में उन्होंने 61.28 मीटर की दूरी फेंकी जबकि पांचवां प्रयास फाउल रहा। 

पिछले एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सीमा ने तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर कांस्य पदक अपने नाम किया। 

सीमा के अलावा एक अन्य महिला एथलीट संदीप कुमारी पांचवें नंबर पर ही। 25 वर्षीय संदीप ने पहले प्रयास में 53.20 और तीसरे प्रयास में 54.61 मी टर की दूरी फेंकी। उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा। 

चीन की यांग चेन ने 65.12 मीटर के साथ स्वर्ण और उनके हमवतन बिन फेंग ने 64.25 मीटर के साथ रजत पदक जीता। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल