1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टॉप सीड ओपन टूर्नामेंट में सेरेना ने 31वीं भिड़ंत में अपनी बहन वीनस को हराया

टॉप सीड ओपन टूर्नामेंट में सेरेना ने 31वीं भिड़ंत में अपनी बहन वीनस को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 14, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 02:07 pm IST

सेरेना का सामना अमेरिका की वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाली शेल्बी रोजर्स से होगा जिन्होंने कनाडा की क्वालीफायर लेलाह फर्नांडिज को 6-2 7-5 से पराजित किया।

Serena Williams- India TV Hindi
Serena Williams Image Source : GETTY IMAGES

लेक्सिंगटन| तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने ‘टॉप सीड ओपन’ के दूसरे दौर के मैच में अपनी बहन वीनस विलियम्स को 3-6 6-3 6-4 से शिकस्त दी। सेरेना और वीनस के बीच हुए 31वें मुकाबले में सेरेना ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी की और अगले दौर में जगह बनायी।

अब शीर्ष वरीय सेरेना का सामना अमेरिका की वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाली शेल्बी रोजर्स से होगा जिन्होंने कनाडा की क्वालीफायर लेलाह फर्नांडिज को 6-2 7-5 से पराजित किया।

जिल टेचमान ने भी पांचवीं वरीय यूलिया पुतिंतसेवा पर 6-2 6-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया और अब उनका सामना सिसि बेलिस से होगा जिन्होंने जेसिका पेगुला को 6-3 6-2 से मात दी। ए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल