1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए सेरेना विलियम्स को बहाना पड़ा पसीना

फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए सेरेना विलियम्स को बहाना पड़ा पसीना

 Reported By: IANS
 Published : Jun 03, 2021 02:45 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 02:45 pm IST

 वर्ल्ड नंबर-8 अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने यहां जारी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली। 

Serena Williams had to sweat to reach the third round of the French Open- India TV Hindi
Serena Williams had to sweat to reach the third round of the French Open Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। वर्ल्ड नंबर-8 अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने यहां जारी फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली। सेरेना ने महिला बुधवार रात खेले गए महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में वल्र्ड नंबर-148 रोमानिया की मिहाइला बुजारनेस्कू को 6-3, 5-7, 6-1 से मात दी।

23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना अब चौथे दौर में वल्र्ड नंबर-50 डेनियली कोलिंस से भिड़ेंगी। पिछले साल क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली कोलिंस ने एक अन्य मुकाबले में क्वालीफायर यूक्रेन की एनहेलिना कैलीनिया को 6-0, 6-2 से शिकस्त दी।

वल्र्ड नंबर-35 पॉला बडोसा ने मोंटेनेगरो की डेंका कोविनिच को 6-2, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने पहले दौर में डोना वेकिक को सीधे सेटों में 7-5, 7-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

वहीं, 2019 की उप विजेता मारकेटा वोंद्रोसोवा ने वाइल्ड कार्ड धारक हारमनी टेन को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल