1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेरेना ने इंस्टाग्राम पर डाला इमोशनल पोस्ट, कहा- बेटी को गोद में लेकर स्ट्रैचिंग करनी पड़े तो ये मां ऐसा करेगी

सेरेना ने इंस्टाग्राम पर डाला इमोशनल पोस्ट, कहा- बेटी को गोद में लेकर स्ट्रैचिंग करनी पड़े तो ये मां ऐसा करेगी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 02, 2019 10:36 am IST,  Updated : Jan 02, 2019 10:36 am IST

23 बार की इस ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने 2019 की शुरुआत पर्थ में मिक्स टीम इवेंट होपमैन कप के साथ की। उनकी बेटी एलेक्सिस ओलंपिया भी यहां पहुंची है।

सेरेना विलियम्स- India TV Hindi
सेरेना विलियम्स

पर्थ: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने काम और माता-पिता की अपनी भूमिका के बीच सामंजस्य बैठाने की कोशिशों में जुटे लागों को नए साल पर ऐसा मैसेज दिया जो सभी वर्किंग माता-पिता के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। 23 बार की इस ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने 2019 की शुरुआत पर्थ में मिक्स टीम इवेंट होपमैन कप के साथ की। उनकी बेटी एलेक्सिस ओलंपिया भी यहां पहुंची है।

सेरेना ने इंस्टाग्राम पर अपने एक करोड़ चार लाख फालोअर्स के लिए अपनी और अपनी बेटी की तस्वीर डाली है। उन्होंने कहा कि यह इस चीज से जुड़ा मामला नहीं है कि हम क्या कर सकते हैं बल्कि यह इससे जुड़ा है कि कामकाजी माता और कामकाजी पिता के रूप में हमें क्या करना चाहिए। 

सेरेना ने लिखा, ‘‘कुछ भी संभव है। मैं साल के पहले मैच के लिए तैयारी कर रही हूं और मेरी प्यारी बेटी थकी हुई और दुखी है तथा उसे सिर्फ मां के प्यार की जरूरत है। इसके लिए अगर मुझे अपनी बेटी को गोद में लेकर वार्म अप और स्ट्रैचिंग करनी पड़े तो यह मां ऐसा करेगी।’’ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल