1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोजर फेडरर के खिलाफ मैच सपने के सच होने जैसा: सेरेना विलियम्स

रोजर फेडरर के खिलाफ मैच सपने के सच होने जैसा: सेरेना विलियम्स

 Reported By: IANS
 Published : Jan 01, 2019 03:07 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 03:07 pm IST

 होपमैन कप में स्विट्जरलैंड का सामना अमेरिका से होगा और ऐसे में सेरेना और फेडरर आमने सामने-होंगे।

सेरेना विलियम्स- India TV Hindi
सेरेना विलियम्स Image Source : GETTY IMAGES

पर्थ: अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का कहना है कि उनके लिए स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिलना सपने के सच होने जैसा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, होपमैन कप में स्विट्जरलैंड का सामना अमेरिका से होगा और ऐसे में सेरेना और फेडरर आमने सामने-होंगे।

मिश्रित युगल वर्ग के मैच में सेरेना की भिड़ंत फेडरर से होगी। इसमें फेडरर की साझेदार बेलिंडा बेनकिक होंगी और सेरेना के साझेदार फ्रांसेस टियाफोए होंगे। 

सेरेना ने कहा, "मेरे लिए फेडरर के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिला सपने के सच होने जैसा है। मुझे इसका बेहद इंतजार था।"

फेडरर ने भी सेरेना के खिलाफ मैच खेलने के मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हम दोनों के लिए यह मैच बेहद रोमांचक होगा और कई टेनिस प्रशंसकों को इसका इंतजार होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल