1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएसबी क्लासिक के सेमीफाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स और कैरोलिना वोज्नियाकी

एएसबी क्लासिक के सेमीफाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स और कैरोलिना वोज्नियाकी

 Edited By: IANS
 Published : Jan 10, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 03:55 pm IST

अमेरिका की सेरेना विलियम्स और चेक गणराज्य की कैरोलिना वोज्नियाकी ने एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

serena williams, wozniacki, wta auckland classic, aus open 2020, aus open rankings- India TV Hindi
serena williams, and wozniacki Image Source : GETTY IMAGES/AP

टॉप सीड महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स और चेक गणराज्य की कैरोलिना वोज्नियाकी ने एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता विलियिम्स ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की लॉरा सेइगमुंड को मात दी। विलियम्स ने यह मैच एक घंटे 30 मिनट में 6-4, 6-3 से जीता।

डब्ल्यूटीए की वेबसाइट ने विलियम्स के हवाले से लिखा है, "मेरे लिए लड़ना अच्छा है। उनका खेल शानदार है और उन्होंने आगे रहते हुए कुछ अच्छे विनर्स लगाए। इसलिए यह आसान नहीं था। मुझे अपने खेल में सुधार करना पड़ा और अंतत: मैं जीतने में सफल रही।"

वहीं दूसरी तरफ वोज्नियाकी ने जूलिया जॉर्जेस को 6-1, 6-4 से मात दी।

वोज्नियाकी ने मैच के बाद कहा, "जूलिया के खिलाफ मैंने कई मुश्किल मैच खेले हैं। मैं जानती थी कि यह काफी मुश्किल मैच होने वाला है।"

अगले दौर में उनका सामना अमेरिका की जैसिका पेगुला से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल