1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेरी-ए : इंटर मिलान ने नापोली पर दर्ज की 2-0 से धमाकेदार जीत

सेरी-ए : इंटर मिलान ने नापोली पर दर्ज की 2-0 से धमाकेदार जीत

 Edited By: IANS
 Published : Jul 29, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 01:35 pm IST

इंटर मिलान के गोलकीपर सामिर हेनडानोविक की काफी परीक्षा हुई और वह इसमें सफल भी रहे। पहले हाफ में उन्होंने कई प्रायसों को नाकाम किया और नापोली को गोल नहीं करने दिया।

 Serie A, football, sports, Inter Milan, Napoli- India TV Hindi
Serie A Image Source : GETTY

इटली के फुटबॉल क्लब इंटर मिलान ने सैन सिरो में खेले गए सेरी-ए में नापोली को 2-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डेनिलो डी एम्ब्रोसियो ने पहले हाफ में ही इंटर मिलान को एक गोल से आगे कर दिया, जबकि लाउटारो मार्टिनेज ने टीम के लिए दूसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर ली।

मेहमान टीम ने ज्यादतर समय गेंद अपने पास रखी, लेकिन मैच का पहला गोल इंटर मिलान ने किया। 10वें मिनट में एंटोनियो कान्ड्रेवा ने क्रॉस दिया और गेंद क्रिस्टियानो बिराघी के पास आई जिन्होंने उसे एम्ब्रोसिया को दिया, और उन्होंने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

इंटर मिलान के गोलकीपर सामिर हेनडानोविक की काफी परीक्षा हुई और वह इसमें सफल भी रहे। पहले हाफ में उन्होंने कई प्रायसों को नाकाम किया और नापोली को गोल नहीं करने दिया।

इंटर मिलान ने 74वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। लाउटारो ने एक शानदार किक से गेंद को नेट में डाल स्कोर 2-0 क दिया।

वहीं लीग के एक और मैच में एटलांटा ने पार्मा को 2-1 से हरा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल