1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सात बार के चैम्पियन फार्मूला वन ड्राईवर लुईस हैमिल्टन हुए कोरोना पॉजिटिव

सात बार के चैम्पियन फार्मूला वन ड्राईवर लुईस हैमिल्टन हुए कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 01, 2020 01:12 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 01:52 pm IST

रेसिंग जगत के सबसे तेज ड्राईवर और फार्मूला वैन चैम्पियनशिप के गतचैम्पियन लुईस हैमिल्टन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Lewis Hamilton- India TV Hindi
Lewis Hamilton Image Source : GETTY IMAGES

रेसिंग जगत के सबसे तेज ड्राईवर और फार्मूला वैन चैम्पियनशिप के गतचैम्पियन लुईस हैमिल्टन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसकी जानकारी फ़ॉर्मूला वन ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से दी है।

फ़ॉर्मूला वन ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैण्डल में लिखा, "हैमिल्टन कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। जिसके चलते वो शकहीर ग्रैंड प्री में भाग नहीं ले पायेंगे।"

IND vs AUS : दूसरे वनडे से पहले स्मिथ को आ रहे थे चक्कर बावजूद इसके जड़ा धमाकेदार शतक

वहीं मर्सीडीज-एएमजी पेट्रोनास एफ वन टीम ने बयान जारी किया है कि पिछले हफ्ते तीन बार हैमिल्टन का परीक्षण किया गया और हर बार नतीजा नेगेटिव आया था। टीम ने कहा, ‘‘लेकिन सोमवार सुबह जब वह उठे तो उनमें हल्के लक्षण नजर आ रहे थे और साथ ही बताया गया कि बहरीन में आने से पहले उनके संपर्क में आया एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।’’ बयान के कहा गया, ‘‘लुईस ने इसके बाद परीक्षण कराया जो पॉजिटिव आया। दोबारा परीक्षण में इसकी पुष्टि हुई।’’

हैमिल्टन को अब बहरीन के स्वास्थ्य नियमों के अनुसार पृथकवास से गुजरना होगा। बहरीन के शकहीर में रविवार को होने वाली रेस के बाद सत्र की आखिरी रेस अबु धाबी में होगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल