1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कर्णी सिंह रेंज पर शूटिंग कोच निकला कोविड-19 पॉजिटिव, ट्रेनिंग रहेगी जारी

कर्णी सिंह रेंज पर शूटिंग कोच निकला कोविड-19 पॉजिटिव, ट्रेनिंग रहेगी जारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2020 06:06 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 06:06 pm IST

डा. कर्णी सिंह रेंज में यहां एक निशानेबाजी कोच को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया लेकिन इसके कारण रेंज को बंद नहीं किया जायेगा।

कर्णी सिंह रेंज पर...- India TV Hindi
कर्णी सिंह रेंज पर शूटिंग कोच निकला कोविड-19 पॉजिटिव, ट्रेनिंग रहेगी जारी Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। डा. कर्णी सिंह रेंज में यहां एक निशानेबाजी कोच को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया लेकिन इसके कारण रेंज को बंद नहीं किया जायेगा जहां ओलंपिक कोर ग्रुप एक अगस्त से ट्रेनिंग करना शुरू करेगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि महिला कोच ने गुरूवार को अपने परीक्षण के नतीजे की जानकारी दी लेकिन वह किसी भी निशानेबाज के संपर्क में नहीं आयी थीं जिससे रेंज की सुविधाओं को ट्रेनिंग के लिये खुला ही रखा जायेगा। कर्णी सिंह रेंज आठ जुलाई को खोली गयी थी।

साइ के बयान के अनुसार, ‘‘कोच 24 जुलाई 2020 को ही सेंटर के प्रशासनिक विभाग गयीं थीं। वह निशानेबाजी रेंज पर नहीं गयी थीं और न ही उन्होंने सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे किसी एथलीट से बात की थी।’’

इसमें कहा गया, ‘‘प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी कदम उठा लिये गये हैं। सेंटर को सैनिटाइज कर दिया गया है जिससे निशानेबाजों की ट्रेनिंग प्रभावित नहीं होगी।’’

भारत के 34 निशानेबाजों का ओलंपिक कोर ग्रुप रेंज में एक अगस्त से ट्रेनिंग पर लौटेगा क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने इसे अनिवार्य किया है। महामारी के कारण अगले साल तक स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये कुल 15 भारतीय निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया है।

जहां ओलंपिक कोर ग्रुप एक अगस्त से ट्रेनिंग करना शुरू करेगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि महिला कोच ने गुरूवार को अपने परीक्षण के नतीजे की जानकारी दी लेकिन वह किसी भी निशानेबाज के संपर्क में नहीं आयी थीं जिससे रेंज की सुविधाओं को ट्रेनिंग के लिये खुला ही रखा जायेगा। कर्णी सिंह रेंज आठ जुलाई को खोली गयी थी।

साइ के बयान के अनुसार, ‘‘कोच 24 जुलाई 2020 को ही सेंटर के प्रशासनिक विभाग गयीं थीं। वह निशानेबाजी रेंज पर नहीं गयी थीं और न ही उन्होंने सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे किसी एथलीट से बात की थी।’’ इसमें कहा गया, ‘‘प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी कदम उठा लिये गये हैं। सेंटर को सैनिटाइज कर दिया गया है जिससे निशानेबाजों की ट्रेनिंग प्रभावित नहीं होगी।’’

भारत के 34 निशानेबाजों का ओलंपिक कोर ग्रुप रेंज में एक अगस्त से ट्रेनिंग पर लौटेगा क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने इसे अनिवार्य किया है। महामारी के कारण अगले साल तक स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये कुल 15 भारतीय निशानेबाजों ने क्वालीफाई किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल