1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शुभंकर शर्मा और शिव कपूर ने की ISPS हांडा वेल्स ओपन में निराशाजनक शुरूआत

शुभंकर शर्मा और शिव कपूर ने की ISPS हांडा वेल्स ओपन में निराशाजनक शुरूआत

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 20, 2020 09:45 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 09:45 pm IST

कपूर पहले 13 होल में एक भी बर्डी नहीं लगा सके थे। अगर दोनों भारतीयों को कट में जगह बनानी है तो उन्हें दूसरे दौर में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। 

Shubhankar Sharma, Shiv Kapoor, Golf- India TV Hindi
Shubhankar Sharma Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा और शिव कपूर ने गुरूवार को यहां आईएसपीएस हांडा वेल्स ओपन अभियान की शुरूआत निराशानजक तरीके से की। शुभंकर ने पहले दौर में तीन ओवर 74 का कार्ड खेला जबकि कपूर पांच होल बचे होने तक छह ओवर के खराब स्कोर पर थे। 

शुभंकर 11 होल तक एक अंडर चल रहे थे लेकिन 12वें होल में बोगी कर बैठे। इसके बाद अंतिम तीन होल में लगातार बोगी के कारण उन्होंने निराशाजनक कार्ड बनाया। 

कपूर पहले 13 होल में एक भी बर्डी नहीं लगा सके थे। अगर दोनों भारतीयों को कट में जगह बनानी है तो उन्हें दूसरे दौर में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल