1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. WTA रैंकिंग में टॉप पर कायम रोमानिया की सिमोना हालेप

WTA रैंकिंग में टॉप पर कायम रोमानिया की सिमोना हालेप

 Reported By: IANS
 Published : Nov 21, 2017 02:18 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 02:18 pm IST

महिलाओं की टेनिस रैंकिंग में इस सप्ताह कोई बदलाव नहीं हुआ है और रोमानिया की सिमोना हालेप शीर्ष स्तर पर बरकरार हैं। इसके अलावा, स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

Simona Halep- India TV Hindi
Simona Halep

मेड्रिड: महिलाओं की टेनिस रैंकिंग में इस सप्ताह कोई बदलाव नहीं हुआ है और रोमानिया की सिमोना हालेप शीर्ष स्तर पर बरकरार हैं। इसके अलावा, स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी तीसरे, चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा चौथे और अमेरिका की दिग्गज वीनस विलियम्स पांचवें स्थान पर बरकार है।

इसके अलावा, यूक्रेन की एलीना स्वितोलीना छठे, लातविया की येलेना ओस्टापेंकों सातवें, फ्रांस की कैरोलिना गार्सिया आठवें, ब्रिटेन की योहाना कोंटा नौवें स्थान पर हैं, वहीं अमेरिका की कोको वांडेवेघ 10वें स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल