1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेविस कप: सोमदेव की हार के बाद युकी ने बराबरी कराई

डेविस कप: सोमदेव की हार के बाद युकी ने बराबरी कराई

 Written By: IANS
 Published : Jul 17, 2015 05:20 pm IST,  Updated : Jul 17, 2015 05:20 pm IST

नई दिल्ली: सोमदेव देवबर्मन की पहले एकल मुकाबले में हार के बाद युवा स्टार युकी भाम्बरी ने यहां जारी डेविस कप एशिया ओसेनिया ग्रुप-1 के दूसरे दौर के मुकाबलों के पहले दिन शुक्रवार को भारत

डेविस कप: सोमदेव की हार...- India TV Hindi
डेविस कप: सोमदेव की हार के बाद युकी ने बराबरी कराई

नई दिल्ली: सोमदेव देवबर्मन की पहले एकल मुकाबले में हार के बाद युवा स्टार युकी भाम्बरी ने यहां जारी डेविस कप एशिया ओसेनिया ग्रुप-1 के दूसरे दौर के मुकाबलों के पहले दिन शुक्रवार को भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-1 की बराबरी दिलाने में सफलता हासिल की।

दिन के पहले मुकाबले में विश्व के 148वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव को 44वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी माइकल वेनस ने हराया। पहले दो सेट 6-4, 6-4 से जीतने के बाद सोमदेव जीत के बिल्कुल करीब खड़े थे लेकिन इसके बाद वह लय से भटक गए और अगले तीन सेट 3-6, 3-6, 1-6 से हारकर मैच गंवा बैठे।

न्यूजीलैंड को 1-0 की बढ़त मिलने के बाद लगा कि दूसरे एकल मुकाबले में युकी अपनी नब्ज पर लगाम नहीं लगा सकेंगे और भारत को 0-2 से पीछे होना पड़ जाएगा लेकिन युकी ने जोस स्टैथम को 6-2, 6-1, 6-3 से हराते हुए भारत को 1-1 की बराबरी दिला दी।

शनिवार को साकेत मायेनी और रोहन बोपन्ना भारत के लिए युगल मुकाबला खेलेंगे जबकि उलट एकल मुकाबले रविवार को होंगे। बोपन्ना और मायेनी मेजबान टीम के मार्कस डेनियल और अर्तेम सिताक से भिड़ेंगे।

इस मुकाबले को जीतने वाली टीम डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।

जहां तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच आपसी मुकाबलों की बात है तो इन दोनों ने अब तक सात मुकाबले खेले हैं। चार में भारत को जीत मिली है जबकि तीन में कीवी टीम विजयी रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल