1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सोनवाल ने कहा भारत रियो में 10 से अधिक पदक जीतेगा

सोनवाल ने कहा भारत रियो में 10 से अधिक पदक जीतेगा

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2016 06:45 pm IST,  Updated : May 12, 2016 08:36 pm IST

सोनोवाल ने कहा कि वह विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों से मिली जानकारी के आधार पर भारत के करीब 10 पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।

Sarbanand Soanwal- India TV Hindi
Sarbanand Soanwal

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत के रियो ओलम्पिक में 10 से अधिक पदक जीतने की उम्मीद है। रियो ओलम्पिक का आयोजन 5 से 21 अगस्त तक होगा। भारत अब तक ओलम्पिक में कभी भी दोहरे अंकों में पदक नहीं जीत सका है।

सोनोवाल ने कहा कि वह विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों से मिली जानकारी के आधार पर भारत के करीब 10 पदक जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान सोनोवाल ने कहा, "विभिन्न खेल महासंघों से जो मुझे जानकारी मिली है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि रियो में भारत करीब 10 पदक जीत सकता है। तैयारियां जोरों पर हैं और सरकार अपनी ओर से हरसम्भव मदद कर रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल