1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व कप 2030 की दावेदारी पेश करेंगे अर्जेंटीना, चिली, पराग्वे और उरूग्वे

विश्व कप 2030 की दावेदारी पेश करेंगे अर्जेंटीना, चिली, पराग्वे और उरूग्वे

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 15, 2019 12:22 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 12:22 pm IST

अर्जेंटीना और उरूग्वे ने 2017 में ही दावेदारी पेश की थी लेकिन पराग्वे बाद में इससे जुड़ा। 

विश्व कप 2030 की दावेदारी...- India TV Hindi
विश्व कप 2030 की दावेदारी पेश करेंगे अर्जेंटीना, चिली, पराग्वे और उरूग्वे 

सैंटियागो: अर्जेंटीना, चिली, पराग्वे और उरूग्वे विश्व कप 2030 की मेजबानी की संयुक्त दावेदारी पेश करेंगे। अर्जेंटीना, पराग्वे और उरूग्वे पहले ही संयुक्त दावेदारी पेश कर चुके हैं। चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने ट्विटर पर कहा कि ये देश चिली को भी सामूहिक दावेदारी में शामिल करने पर राजी हो गए हैं। 

अर्जेंटीना और उरूग्वे ने 2017 में ही दावेदारी पेश की थी लेकिन पराग्वे बाद में इससे जुड़ा। 

उरूग्वे ने 1930 में पहले विश्व कप की मेजबानी की थी जबकि चिली में 1962 और अर्जेंटीना ने 1978 में मेजबानी की थी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल