रियो डि जेनेरो: रियो ओलंपिक में शुक्रवार को स्पेन की शीर्ष वरीयता प्राप्त कैरोलिना मारिन ने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 21-15 से हराया। इसी के साथ दो बार विश्व चैम्पियन रही कैरोलिना मारिन ने इस मैच को जीत कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हालांकि गेम की शुरूआत पीवी सिंधु ने शानदार शुरूआत करते हुए पहला सेट अपने नाम किया लेकिन अगले दोनो सेट में मारिन ने शानदार खेल दिखाया और दूसरा और तीसरा सेट जीतकर पदक अपने नाम किया। बेशक सिंधु गोल्ड से चूक गई लेकिन दूसरे स्थान पर रहते हुए देश के लिए उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। गौरतलब है कि पीवी सिंधु बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली भारत की खिलाड़ी हैं। रोमांचक मैच में विश्व चैंपियन स्पेन की कैरोलीना मारिन ने सिंधु को 19-21, 21-12, 21-15 से मात दी।
पहला सेट: पहले सेट में पहला अंक मारिन ने लिया। लेकिन इसके बाद पीवी सिंधु ने दो अंक जुटाते हुए बढ़त बनाई। पहला सेट बहुत ही रोमांचक रहा। इस सेट में पीवी सिंधु ने अपने प्वाइंट्स पर पकड़ बलाकर रखी और पहला केट अपने नाम किया।
दूसरा सेट: दूसरा सेट पहले सेट से बिल्सुल अलग रहा इस सेट में मारिन ने 4 अंक लेकर बढ़त बनाकर रखी। दूसरे सेट में मारिन काफी आक्रमक नजर आई। इस सेट में मारिन ने सिंधु को 21-12 से हराया। इस सेट में सिंधु और मारिन के अंकों में काफी अंतर दिखाई दिया।
तीसरा सेट: पहले सेट में पीवी सिंधु आगे रही जबकि दूसरे सेट में मारिन ने अपनी शानदार वापसी की। इसी के साथ तीसरे सेट में मारिन सिंधु पर हावी रही। इस सेट के दौरान मारिन के पैर में हल्की मोच आई लेकिन फिर भी वह पूरे जोश के साथ खेली। तीसरे सेट में सिंधु और मारिन के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। इस सेट में मारिन ने पीवी सिंधु को 21-15 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।