1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुई स्पेनिश ग्रां प्री

कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुई स्पेनिश ग्रां प्री

 Reported By: IANS
 Published : Mar 26, 2020 11:33 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 11:33 pm IST

स्पेन में कोरोनावायरस के कारण मृतकों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है।

Spanish Grand Prix- India TV Hindi
Spanish Grand Prix Image Source : GETTY IMAGES

मेड्रिड| कोरोनावायरस के कारण स्पेनिश ग्रां प्री को स्थगित कर दिया गया है। यह रेस पहले तीन मई को होनी थी। आयोजकों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया, "कोरोनावायरस के कारण मौजूदा कार्यक्रम को पुर्ननिधारित किया जाएगा।"

एक बयान के मुताबिक, "स्थिति ऐसी है कि लगातार इसे परखना पड़ेगा। इसलिए जब तक स्थिति साफ नहीं हो जाती तब तक स्पेनिस ग्रां प्री की नई तारीखों के बारे में नहीं बताया जा सकता।"

स्पेन में कोरोनावायरस के कारण मृतकों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। स्पेन कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला दूसरा देश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल