1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्पेनिश लीग: बार्सिलोना ने जीता मुकाबला लेकिन मेसी हुए चोटिल

स्पेनिश लीग: बार्सिलोना ने जीता मुकाबला लेकिन मेसी हुए चोटिल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 25, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 02:15 pm IST

छठे मिनट में मेजबान टीम ने अटैक किया और मेसी के पास पर हेडर के जरिए गोल करते हुए ग्रीजमैन ने बार्सिलोना को बढ़त दिला दी।

Lionel Messi, Barcelona- India TV Hindi
Lionel Messi, Barcelona Image Source : AP

बार्सिलोना। मौजूदा चैम्पियन एफसी बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग (ला-लीगा) के छठे दौर के मैच में विल्लारियल को 2-1 से मात दी। बीबीसी के अनुसार, इस मैच के दौरान पहले हाफ में महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पांव में चोट लग गई और उन्हें दूसरे हाफ में मैदान से बाहर जाना पड़ा। मेसी मैच के शुरुआती-11 खिलाड़ियों में शामिल थे और यह ला-लीगा में उनकी 400वीं शुरुआत थी।

इस जीत के बाद बार्सिलोना की टीम 10 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर विल्लारियल आठ आंकों के साथ आठवें पायदान पर खिसक गई है।

बार्सिलोना के लिए मैच की शुरुआत दमदार रही। छठे मिनट में मेजबान टीम ने अटैक किया और मेसी के पास पर हेडर के जरिए गोल करते हुए ग्रीजमैन ने बार्सिलोना को बढ़त दिला दी।

मैच के 15वें मिनट में 18 यार्ड बॉक्स के बाहर गेंद आर्थर मेलो को मिली। उन्होंने लंबी दूरी से बेहतरीन गोल करते हुए मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले विल्लारियल की टीम भी गोल के अंतर को कम करने में कामयाब रही। 44वें मिनट में दिग्गज सांती काजरेला ने गोल किया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल