1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की राशि में भारी बढ़ोतरी का किया ऐलान

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की राशि में भारी बढ़ोतरी का किया ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2020 02:01 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 02:01 pm IST

किरेन रीजीजू ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के सात से चार वर्गों की इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा की जिन्हें कोविड-19 महामारी के कारण इस साल वर्चुअल समारोह में दिया गया।

Kiren Rijiju- India TV Hindi
Kiren Rijiju Image Source : TWITTER/KIRENRIJIJU

नयी दिल्ली| खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के सात से चार वर्गों की इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा की जिन्हें कोविड-19 महामारी के कारण इस साल वर्चुअल समारोह में दिया गया। राजीव गांधी खेल रत्न की पुरस्कार राशि को 25 लाख रूपये तक बढ़ा दिया गया जो पहले 7.5 लाख रूपये थी।

अर्जुन पुरस्कार की पुरस्कार राशि को पांच लाख रूपये से बढ़ाकर 15 लाख रूपये कर दिया गया। द्रोणाचार्य (आजीवन) पुरस्कारों की राशि पहले पांच लाख हुआ करती थी जिसे 15 लाख रूपये कर दिया है। वहीं नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रूपये दिये जायेंगे जो पहले पांच लाख रूपये होते थे।

ध्यानचंद्र पुरस्कार विजेताओं की राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रूपये कर दी गयी। यह बढ़ोतरी इस साल से प्रभावी होगी।

ये भी पढ़े : खेल मंत्री रीजीजू ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता एथलेटिक्स कोच राय के निधन पर जताया शोक

रीजीजू ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘खेल पुरस्कार राशि की समीक्षा पिछली बार 2008 में हुई थी। इस राशि की कम से कम प्रत्येक 10 वर्षों में समीक्षा की जानी चाहिए। अगर हर क्षेत्र में पेशेवरों की कमाई में बढ़ोतरी हुई है तो हमारे खिलाड़ियों के लिये क्यों नहीं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल