1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दक्षिण एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले अशोक मजदूरी करने को मजबूर, खेल मंत्रालय ने की 5 लाख की सहायता

दक्षिण एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले अशोक मजदूरी करने को मजबूर, खेल मंत्रालय ने की 5 लाख की सहायता

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 24, 2018 02:21 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 02:21 pm IST

खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूर्व तीरंदाज अशोक सोरेन को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है।

राज्यवर्धन सिंह...- India TV Hindi
राज्यवर्धन सिंह राठौड़

नयी दिल्ली: खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूर्व तीरंदाज अशोक सोरेन को पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। सोरेन आजीविका के लिये दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने को मजबूर थे। खेल मंत्रालय ने कहा,‘‘वित्तीय सहायता खिलाड़ियों के लिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से दी गई है। सोरेन फिलहाल जमशेदपुर में काफी कठिन हालात में गुजर बसर कर रहे हैं।’’ 

ऐसी खबरें थी कि सोरेन सरकार की ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। सोरेन ने 2008 दक्षिण एशियाई खेलों में दो गोल्ड मेडल जीते थे। 

मंत्रालय ने इससे पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता तीरंदाज लिम्बा राम को भी बीमारी के इलाज के लिये वित्तीय सहायता दी थी। इस महीने बीमार तीरंदाज गोहेला बोरो को भी पांच लाख रूपये की सहायता दी गई । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल