1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डेनमार्क ओपन: 35 मिनट में मुकाबला खत्म कर श्रीकांत ने दूसरे दौर में बनाई जगह, अब मुकाबला लिन डैन से

डेनमार्क ओपन: 35 मिनट में मुकाबला खत्म कर श्रीकांत ने दूसरे दौर में बनाई जगह, अब मुकाबला लिन डैन से

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2018 06:43 pm IST,  Updated : Oct 17, 2018 06:43 pm IST

विश्व के नंबर छह बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदम्बी ने बुधवार को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी जहां उनका सामना दिग्गज लिन डैन से होगा।

कांत किदम्बी- India TV Hindi
विश्व के नंबर छह बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत किदम्बी ने बुधवार को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी जहां उनका सामना दिग्गज लिन डैन से होगा। Image Source : GETTY IMAGES

ओडेन्से (डेनमार्क)। विश्व के नंबर छह बैडमिंटन खिलाड़ी किदम्बी  श्रीकांत ने बुधवार को डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी जहां उनका सामना दिग्गज लिन डैन से होगा। श्रीकांत ने पहले दौर में क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिनगस को पुरूष एकल के मैच में केवल 35 मिनट में 21-16, 21-10 से हराया।

 
लिन डैन के खिलाफ श्रीकांत ने चार में से तीन मैच गंवाये हैं लेकिन यह चीनी खिलाड़ी अब पहले की तरह दमदार नहीं रहा। विश्व के पूर्व नंबर एक डैन अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 14वें नंबर पर हैं। श्रीकांत ने अंतिम बार 2014 में चाइना ओपन में डैन को हराया था।
 
श्रीकांत अगर डैन को हरा देते हैं और समीर वर्मा एशियाई स्वर्ण पदक विजेता जोनाथन क्रिस्टी को पराजित करने में सफल रहते हैं तो फिर ये दोनों भारतीय क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगे।
 
इस बीच महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने अमेरिका की एरियल ली और सिडनी ली को आसानी से 21-7, 21-11 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनायी। मेघना जक्कामपुडी और एस राम पूर्विशा की जोड़ी हालांकि स्वीडन की एम्मा कार्लसन और योहाना मैगनसन से 17-21, 11-21 से हार गयी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल