1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन फाइनल में जोकोविच का सामना वावरिंका से

अमेरिकी ओपन फाइनल में जोकोविच का सामना वावरिंका से

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 10, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Sep 10, 2016 12:51 pm IST

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भीषण गर्मी और उमस के अलावा गाएल मोंफिल्स की नकारात्मक रणनीति से पार पाते हुए अमेरिकी ओपन फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना स्टान वावरिंका से होगा।

US Open- India TV Hindi
US Open

न्यूयार्क: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भीषण गर्मी और उमस के अलावा गाएल मोंफिल्स की नकारात्मक रणनीति से पार पाते हुए अमेरिकी ओपन फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना स्टान वावरिंका से होगा।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और गत चैम्पियन जोकोविच ने सेमीफाइनल में 6-3, 6-2, 3-6, 6-2 से जीत दर्ज की। वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त वावरिंका ने जापान के केइ निशिकोरि को 4-6, 7-5, 6-4 , 6-2 से हराया। जोकोविच का वावरिंका के खिलाफ रिकार्ड 19-4 का है जिसमें पिछले साल फ्रेंच ओपन फाइनल में स्विस खिलाड़ी ने जोकोविच को मात दी थी।

फ्रेंच ओपन 2008 में अंतिम चार तक पहुंचे मोंफिल्स दूसरा ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल खेल रहे थे। मोंफिल्स को कोर्ट पर जान बूझकर सुस्ती दिखाने के लिये दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पड़ा। जोकोविच ने अब तक टूर्नामेंट में दो ही मैच खेले क्योंकि उन्हें एक प्रतिद्वंद्वी ने वाकओवर दिया और दो प्रतिद्वंद्वियों ने मैच के बीच में कोर्ट छोड़ दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल